हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
भिलाई। कुम्हारी में बने फ्लाईओवर को एक सप्ताह के लिए बंद किया जा रहा है। 12 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 तक कुम्हारी ओवर ब्रिज से आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ओवर ब्रिज में मरम्मत कार्य के पश्चात लोड टेस्ट किया जाना है इसके लिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जाम से बचने हेतु 04 पहिया एवं छोटे वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
कुम्हारी ओवर ब्रिज के दुर्ग से रायपुर मार्ग में मरम्मत कार्य के पश्चात लोड टेस्ट किया जाना है जो दिनांक 12 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। दुर्ग से रायपुर एवं रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालकों के लिए ओवर ब्रिज मार्ग 6 दिनो के लिए पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रायपुर दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) एवं दो पहिया वाहन चालक इन मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि रायपुर आना-जाना करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा दिये गये अपने-अपने क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे और अपना समय एवं ईधन दोनो का बचत करें और जाम की स्थिति से बचे।