हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

देश-दुनिया

क्या आपने देखा साइकिल के चौकोर पहिए? जब चलती है तो सब देखते रह जाते हैं

टेक डेस्क। आग की तरह, पहिए की खोज ने भी इंसानों का जीवन बदल दिया। बैल गाड़ी बनी, फिर साइकिल, मोटर साइकिल आदि। यहां तक ट्रक, ट्रेन से लेकर विमान तक के पहिए भी गोल होते हैं। लेकिन भैया, किसी ने ऐसी साइकिल बना दी है जिसके पहिए चौकोर हैं।

मशहूर अभिनेत्री उत्तरा बावकर का निधन, पुणे के अस्पताल में ली आखिरी सांस

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री और रंगमंच कलाकार उत्तरा बावकर (79) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिछले एक साल से बीमार चल रहीं बावकर ने पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।

BBC इंडिया हुआ परेशान : विदेशी फंड मामले में अब ED का एक्शन, केस दर्ज

नई दिल्ली। समाचार प्रसारक बीबीसी इंडिया की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। विदेशी फंडिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीबीसी इंडिया के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी ने बीबीसी इंडिया के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत दर्ज कर लिया है।

पुराने स्मार्टफोन से आप कर सकते हैं बढ़िया कमाई, बस आपको ये करना है…

टेक न्यूज। स्मार्टफोन पुराना होने के एक समय बाद आप उसे बेच देते हैं। अगर हम कहें कि आप पुराने स्मार्टफोन की मदद से महीने के अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं। कई लोग तो इसी की मदद से महीने के 50 हजार रुपए तक की कमाई कर रहे हैं

लालु ने घुमाया फोन… नितीश से मिले राहुल, कहा- सभी विपक्षी दल एक साथ चलेंगे

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है। इसके अलावा विपक्षी दलों को एकजुट करने भी कोशिश हो रही है। इसी सिलसिले में बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं।

उम्रदराज अरबपति केशव महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन, छोड़ गए अरबो की संपत्ति

नई दिल्ली। भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और आनंद महिंद्रा के चाचा केशव महिंद्रा का 99 साल की उम्र में आज 12 अप्रैल 2023 को निधन हो गया है। महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशुब महिंद्रा का 99 साल की आयु में निधन हो गया है।

अंबेडकर जयंती को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया

नई दिल्ली। अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित करते हुए कहा है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर छुट्टी देशभर में छुट्टी रहेगी। 11 अप्रैल 2023 को भारतीय राजपत्र में जारी जारी सूचना के अनुसार भारत सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को पूरे भारत देश में अवकाश घोषित किया गया है।

भूकंप : बिहार के रानीगंज और बनमनखी के बीच था केंद्र सहरसा, तीव्रता 4.3 रही

पटना। बिहार में सीमांचल के कई जिलों में बुधवार सुबह साढ़े 5 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज,पूर्णिया, अररिया में ये झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई है।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 की मौत, कैंप से गायब हुई थी असाल्ट राइफल

बठिंडा।  पंजाब के बठिंडा स्थित आर्मी एरिया में फायरिंग की खबर आ रही है. कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है. छावनी में घटना के बाद किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही. सेना ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया है कि घटना में 4 फौजियों की मौत हो गई है.

तमिलनाडु सरकार ने RSS को मार्च करने से रोका, SC ने दी परमिशन, इनको दी चुनौती

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मार्च के खिलाफ तमिलनाडु सरकार की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने पहले ही संघ को तय मार्गों से मार्च निकालने की इजाजत दे दी थी। हालांकि, तमिलनाडु सरकार ने इस मंजूरी के खिलाफ ही सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। अब सर्वोच्च न्यायालय ने उसकी याचिका खारिज कर दी है।