हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

CG Politics: छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद शुरू, संकल्प यात्रा के जरिये भाजपा के किले को भेदने की तैयारी


CG Politics: रायपुर: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने शनिवार को संकल्प यात्रा निकाला। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं के साथ न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। बता दें कि आकाश शर्मा भाजपा के किले को भेदने की तैयारी कर ली है।

CG Politics: बताते चले कि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा से संकल्प यात्रा निकाला गया। संकल्प यात्रा में जबरदस्त समर्थन भी मिल रहा है। वहीं आकाश शर्मा का कहना है कि इस बार दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस की जीत तय है। दक्षिण विधानसभा मेंं बीजेपी ने कोई विकास कार्य नहीं किया, इस बार दक्षिण विधानसभा से बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे।

CG Politics: वहीं आज युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में रायपुर दक्षिण के मन परिवर्तन संकल्प का आज अरविंद दीक्षित वार्ड से शंखनाद करेंगे। विधानसभा दक्षिण को पिछले 35 वर्षों से छले जाने वाले निष्क्रिय विधायक से क्षेत्र को मुक्त कराने मन परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

CG Politics: छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद शुरू हो गया है। बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं अब दूसरी लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। अब बचे 69 सीटों के प्रत्याशियों पर अंतिम मुहर लगाएगी। वहीं कांग्रेस की पहली लिस्ट नवरात्रि में जारी हो सकती है।