हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
गरियाबंद। पिछले कुछ समय से उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में पर्यटन में काफी तेजी आई है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने लोग लगातार पहुंच रहे हैं। टाइगर रिजर्व के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण भी कर रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को कई प्रयासों के बाद जिले की खूबसूरती देखने के लिए विदेशी पर्यटक पहुंचें।
अगोरा ईको टूरिज्म और नोवा नेचर एनजीओ एवं वन प्रबंधन समिति ओढ़ द्वारा आयोजित की गई ट्रेकिंग में 20 पर्यटकों ने भाग लिया। जिसमें चार इटली के पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया।
यह आयोजन उदंती सीतानदी के औंढ में किया गया था जो अपनी प्राकृतिक सुंदरत के लिए जाना जाता है। इस ट्रेकिंग में उन्हें इस क्षेत्र के वन्य जीवों, जैवविविधता और आदिवासी जनजीवन के बारे में जानकारी दी गई। कोयबा, बूढ़ाराजा, बनियाधस जलप्रपात और तीरंदाजी का भी लुफ्त उठाया। इटली के पर्यटकों को यहां की जैवविविधा, आदिवासी जीवनशैली और भोजन ने बहुत लुभाया।