हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

CG अपडेट : भाजपा मई में निकालेगी ‘आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा‘

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए छह महीने बाकी है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां अपने सियासी समीकरण को दुरूस्त करने में जुट गई हैं। कर्नाटक, तेलंगाना के बाद छत्तीसगढ़ में भी यात्रा फार्मूला लागू होने जा रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए छह महीने बाकी है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां अपने सियासी समीकरण को दुरूस्त करने में जुट गई हैं। कर्नाटक, तेलंगाना के बाद छत्तीसगढ़ में भी यात्रा फार्मूला लागू होने जा रहा है। गुजरात ,त्रिपुरा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ भाजपा की चुनावी सारथी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा और यात्राएं होंगी। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रखी है।

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी सत्ता वापसी को कमर कस ली है। पूरे प्रदेश में जोर-शोर के साथ सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों ने ताकत झोंक दी है। पहले भी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पार्टी को जन विश्वास रथ यात्रा का फायदा मिला था। मध्यप्रदेश में विकास यात्रा जारी है और राजस्थान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा को भी बेहतर समर्थन मिल चुका है। पार्टी का मानना है कि युवाओं और महिलाओं में प्रधानमंत्री के प्रति व्यापक आकर्षण का भाजपा को फायदा मिल रहा है।