हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट


रायपुर । मौसम विभाग के मुताबिक आज क्षेत्र में भारी वर्षा होने के आसार है और रायपुर में हल्की वर्षा होगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगी।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विज्ञानी के मुताबिक मानसून द्रोणिका सक्रीय हो गई है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण निम्न स्तर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर है। इसके प्रभाव से अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा व कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है।

प्रदेश में एक जून से लेकर 24 जुलाई तक 431.8 मिमी वर्षा हुई है,जबकि अब तक सामान्य रूप से 483 मिमी वर्षा हो जानी चाहिए। इस प्रकार प्रदेश में सामान्य से 11 फीसद कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में 507.9 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 16 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के पांच जिलों में ज्यादा वर्षा, 11 जिलों में सामान्य वर्षा, 10 जिले में कम वर्षा, 1 जिले में अति कम वर्षा हुई है। बालोद जिले में सर्वाधिक 619.4 मिमी वर्षा हुई है,इसी प्रकार सरगुजा में सबसे कम 172.3 मिमी वर्षा हुई है।