हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए CM बघेल, प्रतिमाओं को सिर पर विराजित कर रथ तक लाए,


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। रथयात्रा से मुख्यमंत्री पूजा करके प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मंदिर में मौजूद थे। मुख्यमंत्री बघेल के साथ सभी ने छेरा पहरा की रस्म निभाई।