हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Chhattisgarh: मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून आने में देरी होगी। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण मानसून की रफ़्तार धीमी हो गई है। इसी कारण से अब प्रदेश में मानसून के पहुंचने का समय आगे बढ़ गया है। इसके चलते प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 18 से 21 जून के बीच मानसून के रफ़्तार में तेजी आएगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है।
Weather of Chhattisgarh : मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून आने में देरी होगी। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण मानसून की रफ़्तार धीमी हो गई है। इसी कारण से अब प्रदेश में मानसून के पहुंचने का समय आगे बढ़ गया है। इसके चलते प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 18 से 21 जून के बीच मानसून के रफ़्तार में तेजी आएगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है।
कब तक एक्टिव होगा मानसून
मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल मानसून करीब एक सप्ताह देरी से चल रहा है। छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव 22 जून के बाद दिखने लगेगा। केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून 8 जून 2023 को पहुंचा था। आमतौर पर मानसून 1 जून को पहुंच जाता है। छत्तीसगढ़ में मानसून 15 जून तक पहुंचता था। लेकिन इस बार लेट है। छत्तीसगढ़ में मानसून बस्तर के इलाके से प्रवेश करेगा।