हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां के घासीदास नगर में बिजली के टॉवर में एक व्यक्ति की लाश लटकती मिली। सुबह लगभग 8 बजे के आसपास लोगों की नजर उस पर पड़ी और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार घासीदास नगर वार्ड 22 में बिजली के टॉवर निचले हिस्से में एक व्यक्ति की लाश लटकती मिली। गमछे के फंदे शव लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान आत्माराम निषाद (45) के रूप में की है। परिजनों को सूचना देने पर वे भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि आत्माराम एक दिन पहले शाम पांच बजे घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने बताया कि मृतक आत्माराम फेरी का काम करता था। जनवरी में उसके बड़े बेटे की शादी हुई थी। इधर परिजनों का कहना है कि घर पर किसी तरह का क्लेश नहीं है। परिजनों ने कहा कि आत्माराम आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाएगा। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। खास बात यह है कि मृतक आत्माराम अपाहिज है और वह टॉवर पर कैसे चढ़ा इस पर जांच की मांग की जा रही है। इधर जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।