हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
नई दिल्ली। रेप पीड़ितों पर दिए बयान के बारे में पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची। करीब 2 घंटे बाद स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा से राहुल मिले। स्पेशल CP बताया कि हमने राहुल गांधी से उनके बयान के संंबंध में जानकारी मांगी है। राहुल गांधी ने कुछ वक्त मांगा है और कहा कि वो जानकारी देंगे।
स्पेशल CP हुड्डा ने कहा- राहुल बोले कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वे बहुत सारे लोगों से मिले हैं। सारी कड़ियां जोड़ने में थोड़ा वक्त लगेगा। जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी से आगे भी उनसे पूछताछ की जाएगी।
राहुल ने श्रीनगर में दिया था रेप पीड़ितों पर बयान
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रेप पीड़ित पर बयान दिया था। राहुल ने 30 जनवरी को श्रीनगर में कहा था, ‘कई महिलाएं मुझसे मिलने आई थीं। वे रो रही थीं और इमोशनल थीं। उनमें से कुछ ने कहा कि उनके साथ रेप हुआ है, मोलेस्टेशन हुआ है। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं पुलिस को इस बारे में बताऊं। तो उन्होंने कहा कि राहुल जी हम बस आपको बताना चाहते थे। पुलिस को इस बार में मत बताइए, वर्ना हमें और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।’
दिल्ली पुलिस ने खुद लिया था मामले का संज्ञान
दिल्ली पुलिस ने खुद ही इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़िता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सवालों की एक लिस्ट राहुल को भेजी थी। पुलिस ने उनसे कहा था कि सवालों के जवाब जल्दी और डिटेल में दें जिससे पीड़िता को सुरक्षा दी जा सके।
कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के नोटिस पर नाराजगी जताई थी। पार्टी ने ट्वीट किया था- सरकार अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में राहुल के सवालों से घबरा गई है और पुलिस का सहारा ले रही है। भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के 45 दिन बाद दिल्ली पुलिस उस पीड़िता के बारे में जानकारी मांग रही है।