हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Durg breaking : दुर्ग ! जिले में जहां दिन भर लगभग शांतिपूर्ण तरीके से जिले के सभी छह विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद देर रात में भिलाई नगर विधानसभा में जमकर बवाल हुआ। मतदान केंद्र से मतदान सामग्री को सीधे स्ट्रांग रूम न ले जाकर कहीं और ले जाने की बात पर शुरू हुए विवाद ने रात तक बड़ा रूप ले लिया।
Durg breaking : ईवीएम से छेड़छाड़ करवाने के आरोप में भाजपाइयों से पिटे कांग्रेसी पार्षद के समर्थन में आए कांग्रेसियों पर अर्धसैनिक बलों के जवानों लाठियां चलाई। जैसे तैसे पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसी भिलाई नगर थाना पहुंचे और पार्षद से मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत की। भिलाई नगर पुलिस ने पूर्व मंत्री के पुत्र मनीष पांडे समेत 4 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
Durg breaking : जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत सेक्टर-7 बीएसपी स्कूल से हुई। बताया जा रहा है कि शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 के मतदान केंद्र में मतदान संपन्न होने के बाद वहां की ईवीएम को स्ट्रांग रूम के लिए रवाना किया गया। लेकिन, ईवीएम को स्ट्रांग रूम न ले जाकर सेक्टर-7 बीएसपी स्कूल ग्राउंड ले जाया गया। भाजपा के बूथ अभिकर्ताओं ने ईवीएम को वहां ले जाते देखा तो उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
Durg breaking : भिलाई नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय के पुत्र मनीष पांडेय अन्य भाजपाई वहां पहुंचे। वहां पर मनीष पांडेय और वहां उपस्थित सेक्टर-7 के पार्षद उमेश साहू के बीच ईवीएम को कहीं और ले जाने की बात को लेकर बहसबाजी हुई। इसके बाद मारपीट की भी घटना हुई। कांग्रेसियों का आरोप है कि मनीष पांडेय की मौजूदगी में चन्ना, हरिया और अमरा नाम के लोगों ने पार्षद उमेश साहू को बेदम पीटा।
Durg breaking : पुलिस को इसकी खबर लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और मारपीट करने वालों को उनके घर पहुंचा दिया। इसके बाद कांग्रेसी आक्रोशित हो उठे और सेक्टर-7 में उनकी भीड़ जमा हो गई। बढ़ती भीड़ और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अर्धसैनिक बल के जवानों ने कांग्रेसियों पर लाठियां चलाईं। फिर वहां पर बड़ी संख्या पुलिस के अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और बड़ी संख्या में कांग्रेसी भिलाई नगर थाना पहुंचे।
पार्षद उमेश साहू ने मनीष पांडेय, हरिया, अमरा और चन्ना पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान एक पुलिसकर्मी को कांग्रेस के नेता ने लाठी पड़ने पर जमकर पीटा। पिटाई के बाद से आरक्षक शिकायत के लिए सामने नहीं आ पाया है, जिसके चलते अब तक युवा नेता पर एफआईआर नहीं हो पाई है।