हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Independence day 2023 : स्वतंत्रता दिवस बड़ा महत्व पूर्ण दिन है। इसे पूरे भारत में बहुत ही धूम-धाम के साथा मनाया जाता है। इस तरह सभी जगह तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मनाए जाते हैं। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेजों में सुबह से ही प्रभात फेरी निकाली जाती है।
भारत को 190 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद, 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश सरकार और उनके क्रूर नियमों से आजादी मिली थी। 1947 में ब्रिटिश शासन से मिली देश की आजादी को चिह्नित करने के लिए हर साल 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन को ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नेताओं के भाषणों के साथ मनाया जाता है।हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के जश्न को खास थीम के साथ मनाया जाएगा जो इस साल “नेशन फर्स्ट, आलवेज फर्स्ट” यानी कि ‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले’ के थीम पर होगा।
इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और एकजुट, प्रगतिशील और समावेशी भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के लिए लोग एक साथ आते हैं। इस दिन को बहुत ही खास माना जाता है इसलिए सभी सरकारी इमारतों ऑफिस को सजाया जाता है !
तिरंगे झंडों से रोशन किया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री पुरानी दिल्ली के लाल किले में भारतीय ध्वज फहराने के साथ भाषण भी देते हैं। इसके अलावा राज्यों की राजधानियों में ध्वजारोहण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।