हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

India Jodo Yatra : मोहन मरकाम की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ पर कोण्डागांव में निकाला गया पैदल रैली


India Jodo Yatra : कोण्डागांव ! जिला मुख्यालय कोण्डागांव के कांग्रेस भवन से जय स्तंभ चौक तक 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा रैली निकाली गई। यह रैली भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में निकाली गई। रैली का अगवाई मंत्री व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, उपाध्यक्ष भगवती पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, जनपद अध्यक्ष शिवलाल मांडवी, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुमका लाल दीवान ने किया, तो वहीं हजारों की संख्या में कांग्रेसी जन शामिल हुए। रैली के संबंध में मंत्री मोहन मरकाम का कहना है कि, देश की अखंडता और प्रभुता को दर्शाते हुए यह रैली निकाली गई है।

कांग्रेसी सांसद व शीर्ष नेता राहुल गांधी 7 सितंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किए थे। इस यात्रा को एक साल पूर्ण हो चुके हैं। इस उपलक्ष में कोण्डागांव विधायक व मंत्री मोहन मरकाम के अगवाई में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। भारत जोड़ो यात्रा हजारों कांग्रेसियों के साथ स्थानीय कांग्रेस भवन से शुरू हुई, जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए जय स्तंभ चौक तक पहुंची, जहां से वापस कांग्रेस भवन पहुंचकर रैली को विराम दिया गया। रैली की अगुवाई कर रहे मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि, चुनाव तो आते जाते रहेंगे, लेकिन भारत की अखंडता और प्रभुता के लिए राहुल गांधी ने एक वर्ष पूर्व भारत जोड़ो यात्रा निकाला था। जिसको एक साल पूरे हो चुके हैं। एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष में यह रैली कोण्डागांव मुख्यालय में निकाली गई है।