हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Maharashtra road accident : छत्रपति संभाजीनगर ! महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर तालुका में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात यात्री बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से सैलानी बाबा के 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
Maharashtra road accident : पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना देर रात 01.00 बजे उस समय हुई , जब सैलानी बाबा के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस वैजापुर के निकट समृद्धि एक्सप्रेसवे पर जबरगांव टोल प्लाजा के पास ट्रक से टकरा गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जिसमें छह महिलाएं और एक नवजात बच्चा शामिल है जबकि 18 अन्य घायल हुए हैं। देर रात से बचाव अभियान चल रहा है और घायलों को छत्रपति संभाजीनगर और वैजापुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती किया गया है।