हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

New Delhi Breaking : आखिरकार पास हो गया सालों से लंबित महिला आरक्षण बिल, राष्ट्रपति की मुहर लगनी बाकी


New delhi breaking : नई दिल्ली। सालों से लंबित महिला आरक्षण बिल आखिरकार पास हो गया है और लगभग सभी दलों ने इस बिल का समर्थन किया। इस बिल के लागू होते ही पांच दिन का विशेष सत्र चार दिन में ख़त्म हो गया और अब इस बिल पर राष्ट्रपति की मुहर लगनी बाकी है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह नया कानून बन जाएगा।

सत्र की शुरुआत 18 सितंबर को पुरानी संसद से हुई। 19 सितंबर को सत्र की कार्यवाही नई संसद में शिफ्ट हो गई। इसी दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया।

New delhi breaking : 20 सितंबर को लोकसभा में 7 घंटे की चर्चा के बाद यह बिल पास हो गया। इसके पक्ष में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। कल 21 सितंबर को बिल राज्यसभा में पेश हुआ। सदन में मौजूद सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया और बिल पास हो गया। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

महिला आरक्षण बिल पास होते ही बेजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारी चल रही है और पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं और कुछ देर में पीएम मोदी भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे।