हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
मल्टीमीडिया डेस्क। आंध्र प्रदेश से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कुत्ते के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया। शिकायत के मुताबिक एक दीवार पर लगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पोस्टर को इस कुत्ते ने फाड़ दिया। जिसके बाद विजयवाड़ा में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
आंध्र प्रदेश में जगह-जगह मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले पोस्टर लगे थे। ऐसे ही एक पोस्टर को कुत्ते ने फाड़ डाला। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर पुलिस से कुत्ते की शिकायत कर डाली। कुत्ते के खिलाफ शिकायत विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की महिला कार्यकर्ता ने की है। इस कार्यकर्ता का नाम दसारी उदयश्री बताया जा रहा है।
सीएम जगन मोहन रेड्डी का पोस्टर फाड़ने पर कुत्ते के खिलाफ शिकायत
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पोस्टर को फाड़ने के लिए एक कुत्ते के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत कटाक्ष के तौर पर लिखी गई है जिसे एक तेलुगु देशम समर्थक दसारी उदयश्री ने विजयवाड़ा पुलिस स्टेशन में दायर की है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुत्ता पोस्टर को फाड़कर दीवार से खींचता नजर आ रहा है।