हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

PM MOdi Breaking : चोर लुटेरों और भ्रष्टाचार को रोकने पूरी ताकत से कार्रवाई रहेगी जारी


PM MOdi Breaking :  कांकेर (छत्तीसगढ़) !  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हैं कि चोर लुटेरों के भ्रष्टाचार को रोकने और उन पर कार्रवाई के लिए लोगो ने उन्हे सत्ता में बिठाया है,और यह काम वह पूरी ताकत से कर रहे है। कोई कुछ भी कर ले, लेकिन वह यह काम कतई रोकने वाले नही है।

PM MOdi Breaking :  भष्टाचारियों पर कार्रवाई के लिए आपने मुझे सत्ता में बिठाया है

PM MOdi Breaking :  PM  मोदी ने आज यहां एक बड़ी चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हो या कोई राज्य,कहीं भी जिसने लोगो को लूटा है,उनको सब कुछ लौटाना पड़ेगा। यह मोदी की गारंटी है कि एक भी बचने वाला नही है।भष्टाचारियों पर कार्रवाई के लिए आपने मुझे सत्ता में बिठाया है। उन्होने भीड़ से अपनी चिरपरिचित शैली में पूछा कि चोर लुटेरों को ठीक करना चाहिए कि नही..फिर कहा कि गरीब के हक का पैसा लूटने वालों को वापस करना ही होगा। यह काम मैं रोकने वाला नही हूं,भले ही लाखो गाली मिले या फिर कोई कुछ कर ले।

PM MOdi Breaking :   सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी के नए रिकार्ड बने और पीएएसी तक में नौकरियों की बंदरबाट हुई

उन्होने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर पिछले पांच वर्षों में भ्रष्टाचार पर लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान उनके नेता और कार्यकर्ता मालामाल हो गए जबकि विकास कार्य पूरी तरह से ठप रहे। बदहाल सड़के ,स्कूल और अस्पताल यहीं उनकी पांच वर्ष की उपलब्धि रही है। सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी के नए रिकार्ड बने और पीएएसी तक में नौकरियों की बंदरबाट हुई। हत्या ,हिंसा का नया दौर शुरू हुआ। इस सरकार ने केन्द्र की गरीब जनता से जुड़ी योजनाओं को रोकने की पूरी कोशिश की और प्रधानमंत्री आवास योजना में बाधा पैदा कर लोगो के घर नही बनने दिए।

राष्ट्रपति आदिवासी बेटी का भी अपमान किया

कांग्रेस पर राज्य में किए चुनावी वादे पूरे नही करने का आरोप लगाते हुए PM  मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की राष्ट्रपति आदिवासी बेटी का भी अपमान किया। उनके खिलाफ क्या क्या नही कहा। उनका विरोध किया। उन्होने लोगो से कहा कि वह आदिवासी बेटी का अपमान करने का बदला ले और कांग्रेस को चुनावों में जरूर सजा दे। उन्होने कांग्रेस पर ओबीसी वर्ग को भी धोखा देने का आरोप लगाया,और कहा कि उन्हे भी इस वर्ग का होने के नाते गाली दी गई।

PM  मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार रहते 10 वर्ष पहले लूट कर तिजोरी भर ली थी, जोकि अब खाली हो रही थी जिसके बाद अब सत्ता से बाहर रहने पर जहां पर वह राज्यों में सत्ता में हैं वहां से गरीब का पैसा लूटकर तिजोरी भरी जा रही है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला लोहा लौह अयस्क सब कुछ है लेकिन कांग्रेस ने आजादी के बाद लम्बे समय तक सत्ता में रहने बावजूद इसका लाभ राज्य के लोगो को नही मिलने दिया। उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद जिला खनिज कोष बनाया और हजारों करोड़ दिए लेकिन उसमे भी भ्रष्टाचार हो गया।

उन्होने कहा कि कांग्रेस और विकास का छत्तीसगढ़ का आकड़ा है। जहां कांग्रेस सत्ता में रहेंगी,वहां पर विकास हो ही नही सकता। उन्होने छत्तीसगढ़ की राज्य स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की यूपीए सरकार उस समय की भाजपा सरकार से दुश्मनी निकालती रही,फिर भी भाजपा सरकार उसे विकास के पथ पर ले गई। जल्द ही वह 25 वर्ष का होगा तो ऐसे में मतदाताओं को बहुत सोच समझ कर निर्णय लेना है। यह चुनाव विधायक,मंत्री या मुख्यमंत्री बनने का नही हैं बल्कि आपके और आपके बच्चों के भविष्य को तय करने वाला है।

समर्थन मूल्य पर धान खऱीद को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले नौ वर्षों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों का एक लाख करोड़ रूपए का धान खरीदा। उसने यह भी सुनिश्चित किया कि धान बेचने वाले किसानों के खाते में सीधे पैसा जाय और बिचौलियों उसका फायदा नही उठा सके। उन्होने कहा कि धान किसानों की खुशहाली की गारंटी वह दे सकते है। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर कोदो कुटकी की भी बेहतर कीमते लोगो को मिलेगी। इसके साथ तेदूपत्ते की खरीद का विस्तार होगा और बोनस भी दिया जायेंगा।

उन्हे अपनी तिजोरी की चिन्ता है और हमें आपकी चिन्ता है

उन्होने एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इससे यहां के लाखों लोगो को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र में नए उद्योग और फैक्ट्रियां लगेंगी। उन्होने कांग्रेस पर इस संयंत्र को लेकर अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्हे अपनी तिजोरी की चिन्ता है और हमें आपकी चिन्ता है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरूण साव ने भी सभा को सम्बोधित किया।

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार रहते 10 वर्ष पहले लूट कर तिजोरी भर ली थी, जोकि अब खाली हो रही थी जिसके बाद अब सत्ता से बाहर रहने पर जहां पर वह राज्यों में सत्ता में हैं वहां से गरीब का पैसा लूटकर तिजोरी भरी जा रही है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला लोहा लौह अयस्क सब कुछ है लेकिन कांग्रेस ने आजादी के बाद लम्बे समय तक सत्ता में रहने बावजूद इसका लाभ राज्य के लोगो को नही मिलने दिया। उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद जिला खनिज कोष बनाया और हजारों करोड़ दिए लेकिन उसमे भी भ्रष्टाचार हो गया।

PM MOdi Breaking : उन्होने कहा कि कांग्रेस और विकास का छत्तीसगढ़ का आकड़ा है। जहां कांग्रेस सत्ता में रहेंगी,वहां पर विकास हो ही नही सकता। उन्होने छत्तीसगढ़ की राज्य स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की यूपीए सरकार उस समय की भाजपा सरकार से दुश्मनी निकालती रही,फिर भी भाजपा सरकार उसे विकास के पथ पर ले गई। जल्द ही वह 25 वर्ष का होगा तो ऐसे में मतदाताओं को बहुत सोच समझ कर निर्णय लेना है। यह चुनाव विधायक,मंत्री या मुख्यमंत्री बनने का नही हैं बल्कि आपके और आपके बच्चों के भविष्य को तय करने वाला है।

समर्थन मूल्य पर धान खऱीद को लेकर PM  मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले नौ वर्षों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों का एक लाख करोड़ रूपए का धान खरीदा। उसने यह भी सुनिश्चित किया कि धान बेचने वाले किसानों के खाते में सीधे पैसा जाय और बिचौलियों उसका फायदा नही उठा सके। उन्होने कहा कि धान किसानों की खुशहाली की गारंटी वह दे सकते है। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर कोदो कुटकी की भी बेहतर कीमते लोगो को मिलेगी। इसके साथ तेदूपत्ते की खरीद का विस्तार होगा और बोनस भी दिया जायेंगा।

PM MOdi Breaking : उन्होने एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इससे यहां के लाखों लोगो को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र में नए उद्योग और फैक्ट्रियां लगेंगी। उन्होने कांग्रेस पर इस संयंत्र को लेकर अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्हे अपनी तिजोरी की चिन्ता है और हमें आपकी चिन्ता है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरूण साव ने भी सभा को सम्बोधित किया।