हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Priyanka Gandhi : कोण्डागांव। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने प्रियंका गांधी के स्वागत में गौर सिंग मुकुट पहनाए जाने पर तीखी आपत्ति करते हुए कहा कि बस्तर की संस्कृति में गौर सिंह कभी भी महिलाओं को नहीं पहनाया जाता, न ही वह धारण करती हैं लेकिन गांधी परिवार की पूजा में जुटे कांग्रेसियों ने गौर सिंग प्रियंका गांधी को परंपराओं के विरुद्ध पहना कर बस्तर की संस्कृति का अपमान किया है। इसके लिए बस्तर के जनमानस से मांफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने परम पूज्य पोलिटिकल परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार होती है उन्हें लोक मान्यता व संस्कृति का जरा भी ध्यान नहीं होता है।
Priyanka Gandhi : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उसेंडी ने कहा कि बस्तर में वनवासी समाज की महिलाएं नृत्य उत्सव के दौरान कौड़ी व पीतल की बनी मुकुट धारण करते हैं लेकिन कांग्रेस को बस्तर के जनमानस के भावनाओं का ख्याल कभी नहीं रहा है इसलिए प्रियंका गांधी को खुश करने संस्कृति के विरूद्ध जाकर गौर सिंग पहनाकर स्वागत किया गया जो बस्तर की संस्कृत व जनमानस का अपमान है। जिसके लिए मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को माफी मांगना चाहिए।