हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Raigarh Big News : रायगढ़। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। जारी आदेश में जो लोग अवकाश पर गए हैं उन्हें तत्काल लौटने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने कहा है कि डेंगू नियंत्रण के लिए सभी मोर्चों पर युद्धस्तर पर कार्य होना चाहिए। अधिकारी-कर्मचारी फील्ड पर नजर आएं। उन्होंने आयुक्त नगर निगम तथा सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि साफ -सफाई व्यवस्था, दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग के साथ डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान और डेंगू का सर्वे का काम पूरी क्षमता से किया जाना है। नागरिकों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसमें किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं चलेगी।