हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Red cross society के कार्यक्रम में परोसा गया एक्सपायरी डेट का साफ्ट ड्रिंक, डिप्टी CM टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे


Red cross society : अंबिकापुर।  जिले मुख्यालय अंबिकापुर में कोरोना काल में बेहतर काम करने वालों के सम्मान में आयोजित रेड क्रास सोसाइटी के एक कार्यक्रम में लोगों को एक्सपायरी डेट का साफ्ट ड्रिंक परोसा गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे।

Red cross society  बता दें कि, अंबिकापुर की रेड क्रास सोसाइटी के लोगों द्वारा स्थानीय पीजी कालेज के ऑडोटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कोरोना काल के समय बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजनकर्ताओं ने समाज के विभिन्न वर्ग समाज और संगठन के लोगों के साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी आमंत्रित किया था।

Red cross society  इस आयोजन में मौजूद लोगों को नाश्ते के साथ साफ्ट ड्रिंक भी परोसा गया, जिसके बाद कई लोगों ने नाश्ता के साथ साफ्ट ड्रिंक पी ली। लेकिन, कुछ लोगों की नज़र उसके एक्सपायरी डेट पर पड़ी। जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए।

इस मामले की जानकारी जब डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मीडिया के जरिए मिली तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ये बड़ी चूक है और ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके बाद सिंहदेव ने कहा कि आयोजनकर्ता या दोषी के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।