हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
दुर्ग। जिले के निकुम गांव में एक युवक ने कुत्ते को मारकर पेड़ से फंदा बनाकर फांसी पर लटका दिया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। अंडा थाना क्षेत्र में निकुम भाटापारा हाई स्कूल के सामने युवक ने कुत्ते को पहले डंडे से पीट-पीटकर मार दिया और इसके बाद रस्सी से पेंड पर लटका दिया। रास्ते से चल रहे एक युवक ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वायरल होने के बाद रविवार को पशु प्रेमी पहुंचे तो तब तक मृत कुत्ते से फंदे से उतार कर दफना दिया। पशु प्रेमी जानकारी जुटाते हुए कुत्ते को मारने वाले शख्स तक पहुंचे तो उसने बताया कि कुत्ता पागल हो चुका था और राह चलते कईयों को काट दिया। इसलिए उसे मार दिया। बाद में उसने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी।
कुत्ते को मारकर लटकाने वाले शख्स का नाम भुवनेश्वर निर्मलकर है। वीडियो वायरल होने पर पशु प्रेमी भुवनेश्वर के पास पहुंच गए। उन्होंने उसे धमकी दी कि इसकी शिकायत पुलिस में करेंगे। इस दौरान भुवनेश्वर ने कहा कि कुत्ता पागल हो गया था। कुत्ते ने उसके बच्चों के साथ-साथ कई मवेशियों को भी काटा है। राह चलते किसी को भी काटने के लिए दौड़ता था। इससे क्षेत्र के सभी लोग परेशान थे। भुवनेश्वर ने बताया कि, 6 जुलाई को उसने कुत्ते को डंडे से मारा, वह वहीं ढेर हो गया। उसकी सांसें चल रही थी तो उसने मेन रोड के किनारे लगे पेड़ में रस्सी से बांधकर फांसी पर लटका दिया।
खुद भी डॉग लवर है भुनेश्वर
भुनेश्वर ने बताया कि वह खुद भी डॉग लवर है और उसके अपने घर एक कुत्ता पाल रखा है। उसने पशु प्रेमियों को दिखाया कि उसने अपने घर में स्ट्रीट डॉग को पालकर रखा है। पर जब मृतक कुत्ता पागल हो गया और सभी को काटने लगा तो उसने ऐसा किया। उसने कहा कि उसे ये नहीं पता कि जिला प्रशासन को इसकी सूचना देनी थी। उसने माफी मांगते हुए कहा आगे से ऐसा कभी नहीं करेगा।