हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने आज गुरुवार को दिल्ली के साकेत में एप्पल स्टोर का उद्घाटन किया। ये भारत में एप्पल का दूसरा स्टोर है। हाल ही में मुंबई में एप्पल का पहला स्टोर खोला गया है।
साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वाक मॉल में खुला यह स्टोर 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। सेलेक्ट सिटी वाक मॉल में बनाए गए एप्पल रिटेल स्टोर में एक यूनिक डिजाइन है।
जानकारी के मुताबिक इसमें प्रत्येक गेट शहर के इतिहास के एक नए अध्याय को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 18 अप्रैल को मुंबई में एप्पल का रिटेल स्टोर खोला जा चुका है। इसका भी उद्घाटन एप्पल के सीईओ टिम कुक द्वारा किया गया था।
कानून के मुताबिक भारत में प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग जरूरी थी और अब एप्पल अपने आइफोन की मैन्युफैक्चिंग करने के लिए तैयार है। कानून के तहत प्रोडक्ट्स का 30 प्रतिशत मेड इन इंडिया होना आवश्यक है। इसलिए भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चिंग के फैसले के बाद कंपनी को स्टोर खोलने की अनुमति मिली है।