हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

प्रदेश में सुबह से मूसलाधार बारिश, 14 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


छत्तीसगढ़ /रायपुर:- प्रदेश में मानसून 23 जून से प्रवेश कर ली है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग से पहले की तरह ही प्रवेश किया है। जिसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून की एंट्री के बाद आज प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है।

सुबह से हो रही बारिश से प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाने आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के 14 जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। बलोद, बलोदा बाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर, कबीरधाम, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव में बिजली गिरने की संभावना है।

प्रदेश में पिछले कुछ दिन पहले भीषण गर्मी पड़ी थी। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। प्रदेशवासी पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज सुबह से हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।