हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। इसके साथ ही एक दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं ग्रामीण और आउटर इलाकों में कोहरा छाया छाया हुआ है। बीते दिनों बलरामपुर सबसे ठंड इलाका रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान बढऩे की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने की वजह से सरगुजा संभाग की तुलना बाकि जगहों पर थोड़ी कम ठंड है। हालांकि नम हवाओं के कारण ग्रामीण औए आउटर इलाकों में ठंड बनी हुई है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। इसके साथ ही कोहरा छाए रहने से ठंडी में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है, जो की सबसे गर्म रहा। वहीं सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा है। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । आज राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।