हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

गुरुनानक देव की शिक्षा आज भी प्रासंगिक: वोरा


  • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में वरिष्ठ विधायक अरूण वोरा ने दी सेवाएं

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा गुरुनानक देव के 553 वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर उन्होंने सभी को नानक जयंती की बधाई दी एवं लंगर में शामिल लोगों को कपङे हाथों से परोसकर लंगर खिलाया। इस दौरान वोरा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव महान युगपुरुष थे। नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में समर्पित कर दिया। ऐसे महान युगपुरुष की शिक्षा आज सबसे ज्यादा प्रासंगिक है।

भगवान को याद करने, मेहनत से कमाई करने और उसके बाद बांट के खाने का संदेश दुनियाभर में देने वाले ऐसे ही गुरु को सिख समुदाय उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए यह दिन प्रकाश पर्व और उत्सव के रूप में मनाते हैं। यह उनकी शिक्षा दीक्षा का ही परिणाम है जिसके कारण सिक्ख समाज की सेवा भावना सम्पूर्ण विश्व भर में अनुकरणीय है। देश की सेवा हो या मानवता की सिक्ख समाज सदैव अग्रणी भूमिका निभाता आया है। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी दीपक साहू, मनदीप भाटिया, फत्ते भाटिया, राजू भाटिया उपकस्थित थे।

आस्था के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा में वोरा पहुंचे शिवनाथ तट

दुर्ग। पूरे देश में उत्साह के साथ मनाए जाने वाले कार्तिक पूर्णिमा के दिन अल सुबह वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा शिवनाथ नदी के तट पर पहुंचे एवं आरती, पूजा में शामिल होने के साथ ही श्रद्धालुओं से भेंट मुलाकात की। वोरा ने शिवनाथ आचमन कर भगवान शंकर का अभिषेक भी किया एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वोरा ने कहा कि हिन्दू धर्म के शैव एवं वैष्णव दोनों ही मतों में कार्तिक पूर्णिमा का अपना महत्व है जल प्रलय के दौरान वेदों की रक्षा के लिए भगवान विष्णु के प्रथम मत्स्य अवतार का अवतरण इसी दिवस होना माना जाता है। वेदों एवं पुराणों में कार्तिक मास की पूर्णिमा अपना खास महत्व रखती है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग अपनी मान्यताओं के अनुसार इस त्योहार को मानते हैं एवं प्रतीकात्मक गंगा स्नान किया जाता है। इसके अलावा सिक्ख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व भी इसी दिन मनाया जाता है। श्रद्धालुओं ने वोरा से नदी तट में होने वाले आयोजनों के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया जिसके बाद उन्होंने विधायक निधि से वहां स्थित राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के साथ तट पर सुलभ निर्माण करवाने की भी घोषणा की। निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि शिवनाथ तट पर साल भर में कई आयोजन किये जाते हैं जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है जिसके दृष्टिगत व्यवस्थाएं बढ़ाना आवश्यक है, सार्वजनिक शौचालय चेंजिंग रूम जैसी मूलभूत सुविधाएं स्मार्ट सिटी की तर्ज पर उपलब्ध कराई जाएं। पुलिस विभाग एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों को वोरा ने मौके पर सजग रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, प्रवीण चंद्राकर मौजूद थे।